श्याम दर्शन,
जरा दिखा जाओ,
दिल की कुटिया,
में मेरी आ जाओ।।
मैंने कुटिया बहुत सजाई है,
मैंने कुटिया बहुत सजाई है,
बुशबु अपनी,
जरा लुटा जाओ,
दिल की कुटिया,
में मेरी आ जाओ।।
खातरी तेरी सांवरे होगी,
खातरी तेरी सांवरे होगी,
भाव दिल के,
जरा जगा जाओ,
दिल की कुटिया,
में मेरी आ जाओ।।
कुछ कहेंगे तो कुछ सुनेंगे तेरी,
कुछ कहेंगे तो कुछ सुनेंगे तेरी,
हमको मदहोश,
तो बना जाओ,
दिल की कुटिया,
में मेरी आ जाओ।।
दिल की कुटिया में कुछ कमी तो नहीं,
दिल की कुटिया में कुछ कमी तो नहीं,
गर कमी है,
कमी पूरा जाओ,
दिल की कुटिया,
में मेरी आ जाओ।
दिल की कुटिया करीब है तेरे,
दिल की कुटिया करीब है तेरे,
तुम जरा सा करीब आ जाओ,
दिल की कुटिया, में मेरी आ जाओ।
‘नंदू’ हर हाल में तुम्हे चाहे,
‘नंदू’ हर हाल में तुम्हे चाहे,
प्रेम ऐसा प्रभु जगा जाओ,
दिल की कुटिया, में मेरी आ जाओ।
श्याम दर्शन, जरा दिखा जाओ,
दिल की कुटिया, में मेरी आ जाओ।
Singer – Sanjay Mittal Ji
