मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया

मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

तूने लुटाया मैंने उड़ाया,
किरपा को तेरी समझ मैं ना पाया,
रिश्ता है क्या श्याम तेरा और मेरा,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तुने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

दुःख की घड़ी में सब आँसू बहाते,
मेरी हर खुशी में ये थम नहीं पाते,
करूँ कैसे श्याम शुक्रिया मैं तेरा,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तुने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

नजर जो करी मुझपे,
सबपे ही करना,
धरती का कोई भी कोना बचे ना,
कहे हर कोई श्याम है बस मेरा,

बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तुने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

मेरी गलतियों को कभी भी ना गिनना,
चरण रज का हक ना कभी हमसे छीनना,
‘निर्मल’ मिटा दो ये जन्मों का फेरा,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तुने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा,
मेरे श्याम तुने ये क्या कर दिया,
बना तू मेरा ना बना मैं तेरा।।

स्वर – संजय मित्तल जी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *