श्री राधा रानी जी आरती श्री जै जै हो श्यामा जू मैं शरण तिहारी, सेवा कुंज वारी, श्री हरिवंश दुलारी श्री लोचन आरती जाऊँ बलिहारी।

श्री राधा रानी आरती

श्री जै जै हो श्यामा जू मैं शरण तिहारी,
सेवा कुंज वारी, श्री हरिवंश दुलारी
श्री लोचन आरती जाऊँ बलिहारी।

पाट पीतांबर ओढ नील सारी,
सीस के सिंदूर जाऊँ बलिहारी।
पाट पीतांबर ओढ नील सारी,
माँग के सिंदूर जाऊँ बलिहारी।।

रतन सिंहासन बैठी श्री राधे,
आरती करें हम पिय संग जोरी।
फूल सिंहासन बैठी श्री राधे,
आरती करें हम सब सखी जोरी।।

झलमल झलमल मानिक मोती,
अब लखि मुनि मोहे पिय संग जोरी।
झलमल झलमल मानिक मोती,
अब लखि मुनि मोहे राधे संग जोरी।।

श्री राधे पद पंकज भगत की आशा,
दास मनोहर करत भरोसा।
श्री राधे पद पंकज भगत की आशा,
दास मनोहर करत भरोसा।

श्री राधा वल्लभ चरणन जाऊ बलिहारी
जै जै हो राधे जू मैं शरण तिहारी,
लोचन आरती जाऊँ बलिहारी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *