कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा

कर लिया जिसने भरोसा,
वो नहीं पछतायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

तर्ज: कर भरोसा कर भरोसा

मीरा ने करके भरोसा,
जहर प्याला पी लिया,
देर ना किन्ही प्रभु ने,
विष को अमृत कर दिया,
लाख हो दुश्मन ज़माना,
फिर भी वो बच जाएगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

है बड़ी शक्ति प्रभु के,
नाम और विश्वास में,
रोज राहें वो बुहारी,
राम जी की आस में,
प्रेम के वश होके झूठे,
बेर वो खा जायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

नाम की महिमा बड़ी तू,
रोज जप कर देखले,
आएगा ऐसा मजा सब,
मस्तियां फीकी लगे,
तेरे हर रोएं में प्यारे,
श्याम ही छा जायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

आलूसिंह तज लाज जग की,
नाचता दरबार में,
जुड़ गया था तार उनका,
सांवरे सरकार से,
जब तलक है चाँद तारे,
यश ज़माना गायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

कर लिया जिसने भरोसा,
वो नहीं पछतायेगा,
जब पुकारे श्याम को वो,
सामने ही पायेगा |bd|

Singer: Sanjay Mittal Ji

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *